फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चौकी मेें समझौते के बाद गांव ले जाकर युवक को पीटा

Wed, 20 Mar 2024 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक युवती का फोटो पोस्ट करने के मामले में तालानगरी पुलिस चौकी में समझौते के बाद युवती के परिजन आरोपी युवक को अपने गांव ले गए। वहां युवक की जमकर पिटाई। बचाने पहुंची गांव निवासी आरोपी की मौसेरी बहन को भी पीटा। देर शाम मामला दोबारा से थाने पहुंचा है। थाना पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन




तालानगरी क्षेत्र के एक गांव में बीते माह मौसेरे भाई की शादी में पहुंचा एक युवक गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार कर बैठा। उसने युवती के साथ अपनी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस बात की जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सोमवार की सुबह तालानगरी चौकी पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष के बीच पंचायत हुई।



इसी बीच युवती के पिता ने शर्त रख दी कि आरोपी युवक को गांव में उनकी बेटी पांच जूते मारेगी तभी समझौता होगा। सामाजिक दबाव और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवक पक्ष ने हामी भर दी। इसके बाद युवती के परिजन आरोपी युवक को अपने गांव ले गए। पीटने की बात सामने होने पर भी कोई पुलिस कर्मी साथ में गांव तक नहीं गया।
विज्ञापन




आरोप है कि गांव में आरोपी युवक को बुरी तरह से पीटा गया। खबर पाकर बचाने पहुंची मौसेरी बहन को भी लोगों ने पीटा। इसके बाद युवक और उसकी मौसेरी बहन ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को सारी बात बताई। रात में युवती पक्ष को भी तालानगरी चौकी बुला लिया गया था। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार पंचायत के समय तालानगरी चौकी पर एक पुलिस कर्मी था, जिसे दोनों पक्षों के बीच हुई शर्त के बारे में जानकारी नहीं थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें