तहसील कोल में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ताओं की एक सप्ताह से चली आ रही हड़ताल सोमवार को सांसद सतीश गौतम के दो सप्ताह में समस्याओं के समाधान एवं कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हो गई। हालांकि अधिवक्ताओं ने बैनामों की रजिस्ट्री का कार्य तो शुरू कर दिया है, लेकिन कार्रवाई न होने तक तहसीलदार, एसडीएम के न्यायालय से जुड़े न्यायिक कार्यों से अभी भी विरत रहने का निर्णय लिया है।
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के महासचिव अभय कुमार सिंह के अनुसार सांसद के कार्रवाई एवं समस्या समाधान के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने धरना भले ही समाप्त कर दिया है, लेकिन तहसील कोल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, संयुक्त सचिव राजकुमार भारद्वाज, आरके पाठक, ओपी सिंह, आनंद विवेक, चतुर सिंह, विजय प्रकाश शर्मा, जीपी सिंह, चेतन कुमार शर्मा, ओपी शर्मा, भूप सिंह, इकबाल अहमद, राजकुमार सिंह, अतर सिंह, अवधेश चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।