फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नौ अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर शासन के नाराजगी व्यक्त करने पर डीएम ने लापरवाही बरतने को लेकर चिन्हित किए गए नौ अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। तीन अफसरों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर प्रभारी डीआईओएस सुभाष बाबू, एआरएम रोडवेज बाबू राम, बीडीओ जवां हर्षेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत गंगीरी सुभाष सिंह, अकराबाद एडीओ पंचायत सतीश चंद्र, पूर्ति निरीक्षक खैर वीर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी टप्पल नदीम खां, बीडीओ अकराबाद सुखपाल सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण डॉ. जेपी सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एडीओ धनीपुर दुर्गेंश सेंगर, बीडीओ गौंड़ा कुलदीप कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर समेत तीन अफसरों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ किया है कि शि कायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें