इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2022 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले, स्नातकोत्तर व स्नातक में पुन: पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इग्नू के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एम सफदरे आजम ने बताया कि दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून व पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने कहा कि सत्रांत परीक्षा जून 2022 के ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 जून है। ब्यूरो