फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएम की प्रस्तावित सभा के लिए स्थान तलाशने में जुटा प्रशासन

Thu, 25 Jul 2024 06:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा से पहले कभी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खैर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रस्तावित सभा के लिए बुधवार को डीएम विशाख जी व एसडीएम खैर महिमा राजपूत ने तीन संभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन




खैर विधायक अनूप प्रधान ने हाथरस से सांसद बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस रिक्त सीट पर जुलाई माह के अंत में या अगस्त में चुनावी प्रकिया शुरू हो सकती है। 20 जुलाई के बाद कभी भी मुख्यमंत्री के यहां आने की संभावना जताई जा रही थी।



बुधवार की शाम डीएम विशाख जी और एसडीएम खैर महिमा राजपूत ने खैर में कोतवाली के सामने खाली मैदान, डिफेंस कॉरिडोर के निकट खाली पड़ खेत व इंडेन प्लांट की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन




बताते हैं कि मुख्यमंत्री इस दौरे में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण सहित डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण आदि कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें