सुशासन सप्ताह चेतना रथ को हरी झंडी दिखाते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में सुशासन दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार की थीम प्रशासन गांव की ओर है।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सुशासन जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 दिसंबर को अभियान की शुरुआत राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान करेंगे। वहीं 27 दिसंबर को अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम समापन करेंगे।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि सुशासन दिवस के सिलसिले में केंद्रीय संचार ब्यूरो जिला प्रशासन के साथ मिलकर टप्पल ब्लॉक में जनजागरुकता अभियान चलाने जा रहा है। 25 से 27 दिसंबर तक पटेल स्मारक इंटर कॉलेज निराश्रित महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग पेंशन, आयुष्मान कार्ड से जुड़े लाभार्थी कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही चित्र प्रदर्शनी, जनजागरुकता रैली निकाली जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।