खाद्य पदार्थों में मिलावट रुक नहीं रही है। आलम ये है कि शहर के नामचीन प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थों की जांच पड़ताल में भी इसका खुलासा हो रहा है। बुधवार को एडीएम सिटी कोर्ट ने कुंजीलाल सहित 11 खाद्य पदार्थ कारोबारियों पर 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी कीकोर्ट ने कुंजीलाल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड विद्यानगर रामघाट रोड पर 2.10 लाख रुपये, सुमित गोयल निवासी श्यामनगर सिविल लाइंस पर दो लाख रुपये का भारीभरकम जुर्माना लगाया है।
इसी तरह से हसीन निवासी नूरपुर टप्पल पर 30 हजार रुपये, सलीम निवासी नूरपुर टप्पल पर 40 हजार रुपये, सलमान निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी 30 हजार रुपये, मोहम्मद सुभान निवासी जमालपुर सिविल लाइंस 20 हजार रुपये, वीरी सिंह व पुष्पेंद्र कुमार निवासी महेंद्र नगर सासनीगेट पर 20-20 हजार रुपये, सुनील निवासी दुबे का पड़ाव पर 500 रुपये, राजीव गोयल निवासी मोहल्ला गौतमान खैर पर 40 हजार रुपये, शिवकुमार निवासी भवनगढ़ी साधु आश्रम हरदुआगंज पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।