फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए ने टीकाराम चैरिटेबिल ट्रस्ट की जमीन को जलमग्न तालाब में दर्शाया

Thu, 23 Mar 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित महायोजना -2031 में महानगर के प्रमुख टीकाराम चैरिटेबिल ट्रस्ट की जमीन को जलमग्न दर्शाते हुए तालाब के रूप में दर्ज कर दिया। इस मामले में ट्रस्ट ने शासन में इसकी शिकायत की तो खलबली मच गई। शासन ने इस प्रकरण में डीएम को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

महानगर के सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर से जुड़े श्री टीकाराम चैरिटेबल फैमिली ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1936 में हुई थी। ट्रस्ट द्वारा पिछले कई सालों में शहर भर में धर्मार्थ के कार्य कराए गए हैं। ट्रस्ट की प्रबंधन समिति के ट्रस्टी हरीप्रकाश गुप्ता ने बीते दिनों शासन में प्रमुख सचिव स्तर पर शिकायत करते हुए बताया कि ट्रस्ट की चार अलग-अलग खाता संख्या में करीब 56 हजार गज जमीन है। जो कि ग्राम कूकड़ी खेड़ा, औरंगाबाद, तहसील कोल में है। जमीन ट्रस्ट की संक्रमणीय भूमि है। जो राजस्व विभाग की खतौनी एवं खसरा में संक्रमणीय भूमिधरी अंकित है।
आरोप है कि एडीए की प्रस्तावित अलीगढ़ महायोजना-2031 से पूर्व नगर निगम ने भी इस जमीन को तालाब बताकर अवैधानिक रूप से हड़पने का प्रयास कर चुका है। ट्रस्ट ने अदालत में शरण ली तो फैसले के बाद ट्रस्ट की जमीन में किसी भी प्रकार से दखलअंदाजी करने से स्थाई निषेधाज्ञा द्वारा रोक दिया गया था। 16 साल पहले इसी जमीन पर एडीए ने कॉलोनी का ले-आउट स्वीकृत किया था। इसके एवज में 32.73 लाख विकास एवं निरीक्षण शुल्क के रूप में जमा किए। निर्माण कार्य नहीं किए जाने की वजह से जमा की गई धनराशि वापस ले ली गई थी। ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक पहले इस जमीन पर ईंट भट्ठे का संचालन होता था। पास में सलेज फार्म है, जिसका पानी ट्रस्ट की जमीन में आकर भर जाता है। आरोप है कि अब एडीए ने प्रस्तावित महायोजना में ट्रस्ट की इस जमीन को जलमग्न दर्शा दिया है। इस मामले में संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने डीएम को प्रकरण में जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रस्तावित महायोजना-2031 में आयी आपत्तियों के निस्तारण के लिए फाइनल ड्राफ्ट की तैयारी की जा रही है। टीकाराम ट्रस्ट को जो भी शिकायत या आपत्ति है उसका प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। -अतुल वत्स, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें