राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में 26 जुलाई की देर रात 500 रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जमुना प्रसाद यादव को 28 जुलाई को जेल भेज दिया गया। मृतक की बहन शांति यादव ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
जनपद गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज के गांव गोपालपुर निवासी सोनू यादव पुत्र छैलू यादव को उनके गांव के ही जमुना प्रसाद यादव पुत्र रामजियावन यादव ने सरिया से सिर पर घातक वार कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि जमुना यादव ने सोनू से 500 रुपये उधार लिए थे। वही रुपये मांगने पर सोनू की हत्या की गई।
वहीं मृतक की बहन का आरोप है कि हत्या करने में कुलदीप पुत्र केदारनाथ और ठेकेदार वासिम पुत्र आसिम अहमद निवासी उत्तम नगर दिल्ली भी शामिल थे। सोनू यादव के मजदूरी के 35 रुपये ठेकेदार वासिम पर बकाया थे। वहीं जमुना प्रसाद यादव ने सोनू यादव से 50 हजार रुपये ले रखे थे। इसी के चलते तीनों ने मिलकर हत्या की।