फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाली निर्माण में पीली ईंटें लगाने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव बढेपुरा में बालू डालकर सीधा हो रहा नाली निर्माण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढेपुरा के लोगों ने नाली निर्माण में पीली ईंटें लगाए जाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी चंदू यादव ने बताया कि नाली निर्माण में आरसीसी का मजबूत बेस बनाने के बजाय बालू डालकर उस पर पीली ईंटें लगाई जा रही हैं। सीमेंट भी बहुत कम मात्रा में उपयोग की जा रही है। इससे नाली जल्दी टूट सकती है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान जानबूझकर पीली ईंटों का उपयोग करा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें