पिसावा के गांव सहजपुरा में 13 दिसंबर को पनीर फैक्टरी पर की गई छापेमारी के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। पुलिस ने 14 दिसंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
सहायक खाद्य आयुक्त रामनरेश यादव, डीओ सर्वेश मिश्रा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकार त्रिभुवन नारायण, अमर बहादुर सरोज, प्रीयेश कुमार सिंह, सूरज कुमार व थाना पुलिस की टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई थी। जिसमें अधिकारियों को अवशेष पोस्टर कलर, आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग की छोटी सीसी, अवशेष लिक्विड डिटर्जेंट, रिफाइंड पाम ऑयल के दस भरे टीन, 50 किलो ग्लूकोज पाउडर, स्किल्ड मिल्क पाउडर के 9 पैकेट, एक मिक्सिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू , एल्यूमिनियम की एक बाल्टी, स्टील के तीन जग बरामद हुए। जिन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया था। मिलावटी दूध व पनीर को नष्ट कर दिया गया था। 13 नमूने भी लिए गए।
पनीर फैक्टरी को सील करने के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। अधिकारियों ने थाने आकर इस्तकार व जुलफिकार उर्फ जुल्फी पुत्रगण हनीफ खां, तथा शरीफ खान पुत्र महफूज अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। जुल्फिकार उर्फ जुल्फी तथा शरीफ खान भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 13 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जब्त की गई सामग्री के साथ न्यायालय भेज दिया गया है।