क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पर स्थित कुराना गांव के समीप एंबुलेंस ने बाइक सवार संविदा कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टप्पल क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी चंद्रवीर (40) पुत्र चुड़ामल गांव से कस्बा जट्टारी से सामान लेने गया था। वापस लौटते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एंबुलेंस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर रोड पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चुड़ामल दिल्ली में डीटीसी में संविदा पर कार्यरत था। वह अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है।