फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुरा निवासी बाइक सवार छात्रा की बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुरा निवासी शकील बुधवार सुबह बाइक से अपनी बेटी सिमरन और गांव के ही हरिशंकर की बेटी दुर्गेश (12) को सिकंदरपुर स्थित मान्टेसरी स्कूल में छोड़ने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। शकील और सिमरन घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्गेश कक्षा छह में पढ़ती थी। उसी के साथ सिमरन भी पढ़ती थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें