फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: नुमाइश में हुआ हादसा, टॉय गन बारूद बुलेट में हुआ ब्लास्ट, दो युवक झुलसे

Mon, 13 Feb 2023 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी रहीस के पुत्र अनस और भतीजा सलमान नुमाइश में टॉय गन बेच रहे थे। देर शाम अचानक टॉय गन बारूद बुलेट में ब्लास्ट हो गया। जिससे  दोनों युवक झुलस गए।
विज्ञापन
घटना में घायल अनस और सलमान - फोटो : घटना में घायल अनस और सलमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में सोमवार को खिलौने वाली बंदूक (टॉय गन) के कारतूस बेच रहे चचेरे एवं तयरे भाई कारतूस से भरी बोरी के अचानक गिर जाने से हुए जोरदार धमाके की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से इस घटना के बाद एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो नुमाइश में किसी प्रकार के विस्फोटक की बिक्री एवं प्रदर्शन पर रोक लगाएगी। 

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर की कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी रहीस नुमाइश, मेला एवं हाट पैंठ में दुकान लगाकार खिलौने वाली बंदूक (टॉय गन) एवं कारतूस बेचते हैं। इस बार भी उन्होंने नुमाइश में दुकान सजा रखी है। रहीस का बेटा अनस और भतीजा नुमान पुत्र सलीम दूसरी जगह दुकान लगाने को बोरे में खिलौना बंदूक एवं कारतूस एक बोरे में भरकर ले जा रहे थे। 

आरोप है कि रास्ते में उन्हें एक भीख मांगने वाले व्यक्ति ने रोक लिया। उन्होंने भीख में पैसे देने से मना किया तो भिखारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। इससे अनस और नुमान के हाथ में लगी बोरी गिर पड़ी। तभी कारतूस बारूद में जोरदार धमाका हुआ। उठी चिंगारी की चपेट में आकर अनस और नुमान बुरी तरह से हाथ एवं पैरों में झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस- पास के लोगों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। एडीएम सिटी मीनू राना ने बताया कि हादसे की खबर पर एसीएम प्रथम मोहम्मद अमान एवं थाना प्रभारी बन्नादेवी, सीएफओ की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जो नुमाइश में किसी प्रकार के विस्फोटक की बिक्री होने से रोकेगी। उन्होंने बताया कि किसी कीमत पर विस्फोटक की बिक्री एवं उसका प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें