फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा क्षेत्र में जीटी रोड पर बौनेर के पास बुधवार सुबह-सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए। इस दौरान महिला की गोद में मौजूद बच्चे की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए। इस दौरान चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जबकि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

रोरावर गली नंबर दो निवासी अफजाल बुधवार सुबह अपनी पत्नी नगीना व सात वर्षीय बेटे अलकेश को लेकर बाइक से पनैठी जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पर सामने से आते ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल दंपती का इलाज जारी है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
टंकी से गिरे मजदूर की मौत
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में मंगलवार की रात निर्माणाधीन टंकी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में परिवार ने ठेकेदार पर फेंककर मारने का आरोप लगाया है। मूल रूप से आगरा एमएमगेट क्षेत्र के मोती कटरा का 30 वर्षीय राजीव कुमार मजदूरी करता था। वह पिछले 15 दिन से निर्माणाधीन टकी पर मजदूरी करने ठेकेदार के साथ आया था। रात में अचानक टंकी से गिर गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि वारदात के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया । ठेकेदार ने उसे फेंककर गिराया है। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। मजदूर परिवार में दो बेटी व पत्नी नीतू का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें