फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
राजपाल का फाइल फोटो - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रूखाला के निकट बाइक सवार में पीछे से मैक्स ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सालय भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना गंगीरी के गांव नगला बीच निवासी 42 वर्षीय राजपाल पुत्र राकेश कुमार बृहस्पतिवार को किसी कार्य से कस्बा स्थित अनाज मंडी आया था। बाइक से वापस घर जाते समय रूखाला के निकट पीछे से तेज गति से आ रही मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीरावस्था को देखते हुए अलीगढ़ रैफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें