टप्पल कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग सरकारी राशन गोदाम के पास तेज गति अनियंत्रित कंटेनर ने यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
बुधवार शाम एक डबल डेकर बस 42 यात्रियों को लेकर नोएडा से विधूना औरैया जाने के लिए निकली थी। टप्पल कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सरकारी राशन गोदाम के पास यात्रियों के जलपान के मुड़ रही थी। तभी अलीगढ़ की तरफ तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बस व कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है।
ये हुए घायल :
मूर्ति पत्नी जितेंद्र निवासी इटावा, बिट्टन पत्नी हेमंत निवासी दौलतपुर, हेमंत पुत्र हरदेव निवासी दौलतपुर, पुष्पेंद्र पुत्र छिद्दू निवासी औरैया, विनय पुत्र मंगल निवासी दौलतपुर, असमय पुत्र विष्णु निवासी इटावा, सुनील पुत्र संतोष निवासी सुल्तानाबाद, वंदना पत्नी संतोष निवासी बेबर, रामजीत पुत्र रामावतार निवासी सिरसा, अनिल पुत्र अमित निवासी फरीदाबाद, संतोष और विजयकांत घायल हुए।