फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर स्थित गांव करसुआ के पास रविवार को मैक्स ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत गई। पति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव बामौती निवासी मनोज देवी (35) पत्नी दिनेश चन्द्र शर्मा चंडौस स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बतौर आशा नियुक्त थीं। रविवार की दोपहर बाइक से वह अपने पति दिनेश चन्द्र के साथ अलीगढ़ जा रहीं थी। रास्ते में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव करसुआ के पास खैर की तरफ से आ रही मैक्स ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति दिनेशचंद्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी लोधा आदित्य कुमार ने बताया कि मैक्स चालक को हिरासत में ले लिया गया है। देर शाम गांव में महिला के शव को पति ने मुखाग्नि दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें