फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के पंजीपुर में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस दौरान उसका बेटा जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया है कि 38 वर्षीय दिनेश उर्फ भूरा शुक्रवार को खेत की जुताई करने आठ वर्षीय बेटे जीतन संग गए थे। देर रात ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान जीतन दूर जा गिरा और दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दबकर मर गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दिनेश को बाहर निकाला और मेडिकल पहुंचाया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें