फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: मिनी बस में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास यात्रियों को उतार रही मिनी बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार मिनी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जिला हरदोई के थाना पचपेड़ा के गांव नगवा खेड़िया निवासी श्याम कुमार पुत्र महीपाल सिंह बुधवार को अपनी मां की मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से गांव नगवा खेड़िया जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास यात्रियों को उतार ही मिनी बस में पीछे से उनकी कार टकरा गई।

हादसे में कार में सवार श्याम कुमार, गोल्डी, मीना देवी, मोनू देवी, गुड्डू व बच्चे शीतल, गंगा व क्षमा घायल हो गए। कार में घायल हुए लोगों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें