फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 12 Aug 2022 09:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव कनकपुर निवासी हरेंद्र कुमार (35) पुत्र मोतीलाल बृहस्पतिवार को बाइक से थाना बरला के गांव खुसावली अपनी ससुराल जा रहा था। पिलखना रोड पर कौडियागंज मोड़ के पास शाम पांच बजे कासगंज की ओर से आ रही एक एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हरेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में पनैठी गंगीरी रोड पर कौडियागंज मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव कनकपुर निवासी हरेंद्र कुमार (35) पुत्र मोतीलाल बृहस्पतिवार को बाइक से थाना बरला के गांव खुसावली अपनी ससुराल जा रहा था। पिलखना रोड पर कौडियागंज मोड़ के पास शाम पांच बजे कासगंज की ओर से आ रही एक एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक हरेंद्र ने अपने पीछे पत्नी सीमा देवी एवं तीन बच्चे सपना, पवन व भूमि को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें