फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: जीटी रोड पर रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर, दुर्घटना में महिला यात्री की मौत, कई लोग घायल

Wed, 27 Jul 2022 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीटी रोड पर रोडवेज बस अकराबाद मोड़ के पास पहुंची तभी पंचायत भवन के सामने ट्रक व बस में सामने से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस की सीटें आगे से उखड़ कर पीछे तक पहुंच गईं। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई यात्री घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
यासमीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सोमवार की देर रात  जीटी रोड पर पंचायत भवन के सामने रोडवेज की बस और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। कासगंज डिपो की यह बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल एक महिला यात्री की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताते हैं कि देर रात करीब डेढ़ बजे निर्माणाधीन जीटी रोड पर बस अकराबाद मोड़ के पास पहुंची तभी पंचायत भवन के सामने ट्रक व बस में सामने से सीधे टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस की सीटें आगे से उखड़ कर पीछे तक पहुंच गईं। हादसे में महिला, बच्चों समेत कई यात्री घायल हो गए। उनमें चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर तो कुछ ने आपातकालीन खिड़की से कूदकर अपने आप को बचाया और सड़क पर पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों की चीख-पुकार पर सड़क पर निकल रहे वाहन रुक गए। कस्बे के भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।

इस हादसे में घायल 25 वर्षीय यासमीन पत्नी कासिम निवासी नई बस्ती कासगंज की जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पति कासिम व डेढ़ साल की बेटी घायल है। हादसे में गंभीर रूप से अन्य घायल सुभाष पुत्र रामप्रकाश निवासी कासगंज, हकीकत पुत्र किफायत खां निवासी कासगंज, ध्यान सिंह निवासी गांव कल्याणपुर थाना पालीमुकीमपुर अलीगढ़, फकरू पुत्र वजीर निवासी बरारी थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें