फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में एसीए ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
बुलंदशहर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद खुशी मनाते एसीए के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ने स्व. प्रदीप शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में एसीए ने एमसीसी को 22 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के एसएनएस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में एसीए ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। अनंत चौहान ने 44, नितिन ने 43, पवन कुमार ने 38 रन की पारी खेली। एमसीसी के गेंदबाज लकी तेवतिया ने तीन व जितेंद्र चौधरी ने दो विकेट झटके। जवाब में एमसीसी की टीम 18.2 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। पवन ने 42 रन बनाए। एसीए के गेंदबाज अनस हमजा ने तीन व अनंत ने दो विकेट झटके। एसीए ने 22 रन से टूर्नामेंट जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एसीए के अनंत चौहान व टूर्नामेंट पवन कुमार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार नितिन को चुना गया। एकेडमी की जीत पर कोच अब्दुल जब्बार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें