फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन पी रहा एसी बस के यात्रियों का पानी

Thu, 10 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़/ विनोद कुमार अकेला
विज्ञापन
पानी की बाोतल - फोटो : file Photo
विज्ञापन
रोडवेज की एसी बसों यात्रियों को पानी न मिलने की बात आम हो गई है। अक्सर देखा जाता है परिचालक यात्रियों से स्पष्ट मना कर देते हैं कि यहां पानी की बोतल नहीं मिलती है। लेकिन रोडवेज अफसरों ने आधा लीटर पानी की परिवहन नीर नाम से यात्रियों को बोलत देने का प्रावधान किया है। इस बात का खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यात्रियों का पानी कौन पी रहा है?
विज्ञापन


अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने बताया कि परिवहन निगम की बॉल्वो जनरल, साधारण एसी बसों में यात्रियों के लिए आधा लीटर पानी की बोतल देने का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी बसों में पानी के लिए आइस बाक्स के भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुद्ध विहार डिपो में इन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

यात्रियों द्वारा पानी मांगने पर बस के कर्मचारी उसके साथ अभद्रता करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक की नैतिक जिम्मेदारी होने के बाद भी जांच पड़ताल नहीं की गई। अधिवक्ता ने आरएम से कहा कि नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि रोडवेज बसों में घोटाला हो रहा है। तीन फरवरी को वह खुद एसी बस से अलीगढ़ से नोएडा गए थे, उन्हें भी पानी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें