फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligatrh News: अवैध शुल्क वसूली को लेकर एबीवीपी ने पांच घंटे वीसी को बनाया बंधक, अंदर से लगाया ताला

Fri, 13 Jan 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय,अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। कार्यकर्ताओं ने अंदर से ताला लगा दिया था। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी वीसी से एबीवीपी कार्यकर्ताओ की नौंक-झौंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षिक सत्र के मध्य में अवैध शुल्क लेने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय,अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। कार्यकर्ताओं ने अंदर से ताला लगा दिया था। हंगामे की खबर पर दो प्लाटून पीएसी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम द्वितीय, सिविल लाइन इंस्पेक्टर पहुंच गए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यकर्ता शुल्क लेने के विरोध में कुलपति को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपने उनके कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञापन देने के दौरान कुलपति नाराज हो गए और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को फोन कर बुला लिया और लाठीचार्ज की धमकी देने लगे। यह जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को दे दी गई। वह मौके पर पहुंच गए। कुलपति के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान कुलपति मुस्कराते रहे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने बिजली बंद कर दी। 

महानगर मंत्री अंकुर शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उगाही करने में लगा है। सत्र के मध्य में शुल्क बढ़ा दिया जाता है। नगर सह मंत्री राजगुरु ने बताया कि छात्र विरोधी फैसलों के विरोध में कार्यकर्ता जब भी कुलपति से वार्ता करने के लिए आते हैं, तो वह कार्यकर्ताओं से अभद्रता, पुलिस से पिटवाने और भविष्य खराब करने की भी धमकी देते हैं। सोमवार को समस्या का समाधान नहीं होगा, तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


 उधर, कुलपति ने दो दिन तक के लिए वेबसाइट बंद करने का निर्देश दिया है। इसके बाद कार्यकर्ता वापस आ गए। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन शाम पांच बजे तक चला। इस अवसर पर संगठन मंत्री चंद्रजीत, जतिन वार्ष्णेय, कारन आर्य, खुशी सिंह, राजगुरु, प्रशांत सिंह, गौरव प्रताप, गौरव शर्मा, रितिक, अभय मिश्रा, मनोज, नीतीश राठौर, तेजस, गोल्डी जादौन आदि मौजूद रहे। 

पुलिस बोली.. कोई कार्रवाई नहीं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से कुलपति का घेराव करने के प्रकरण में देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें