फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए गर्भपात कराने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 04 Aug 2024 04:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दो बार गर्भपात करा दिया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में उसकी शादी तहसील क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति सरकारी कर्मचारी है। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये व कार की अतिरिक्त मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। कई बार पीटा। गर्भवती होने पर दो बार जबरन गर्भपात करा दिया।



आरोप लगाया कि फरवरी 2024 में देवर ने दुष्कर्म किया किया और अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। मायके वालों को बताया तो उन्होंने समझाने की कोशिश की, जिस पर पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें