रामलीला मैदान में 12वें नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। नवदुर्गा महोत्सव समिति के उप-प्रबंधक हेमंत चौधरी ने बताया बताया कि कालकाजी मंदिर से ज्योति लाकर मां भगवती के दरबार में स्थापित की गई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम को हुई आरती में टेकचंद शर्मा, सुशील पालीवाल, रघुनाथ सिंह नम्बरदार, दिनेश कुमार पालीवाल, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।