अलीगढ़।गेहूँ खरीद में बिचौलियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। खैर मंडी में खाद्य एवं रसद विभाग के गेहूं क्रय केन्द्र की जांच में डीडी मंडी ने दो मामले पकड़े हैं। इनमें जमीन से 10 गुना ज्यादा गेहूँ बिक्री को लाया गया। किसानों को टोकन देने की व्यवस्था भी नहीं थी। डिप्टी डायरेक्टर मंडी एनके मालिक ने बताया कि क्रय केंद्र के चबूतरे पर कम से कम 18 किसानों का गेहूं पड़ा मिला। 5 बीघा जमीन वाला किसान देवेंद्र जमीन से बहुत ज्यादा 50 कुन्तल गेहूं बिक्री को लाया था। अतिरिक्त गेहू के मामले में वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। एक अन्य मामला भी ऐसा ही मिला है। इससे प्रतीत होता है कि खरीद में हैंडलिंग ठेकेदार व मंडी आढ़ती तुरंत भुगतान के लालच में फंसा कर किसान की जमीन की आड़ में मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। मामले की जाँच की जा रही है। केंद्र पर टोकन सिस्टम भी लागू नहीं था। इन सभी अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार कर कमिश्नर को सौपी जाएगी। ----- हेडिंग आज बदल सकता है मंडी में सब्ज़ी बिक्री का टाइम टेबल अलीगढ़। धनीपुर मंडी में सब्जी की खरीद-फरोख्त का टाइम टेबल बुधवार आज बदल सकता है। मंडी प्रशासन शासन की गाइड लाइनों का इंतजार कर रहा है जो देर रात तक आने की संभावना है। डिप्टी डायरेक्टर मंडी एंड के मलिक ने बताया कि मंडी में सब्जी की बिक्री की टाइमिंग के मामले में अभी गाइड लाइन नहीं आयी है। इसलिए फिलहाल सब्जी की बिक्री रात 11 बज़े से सुबह 5 बज़े तक ही होगी। ---- हेडिंग शासनादेश आने तक सभी सब्जी व फलो पर लगेगा मंडी शुल्क अलीगढ़। कोरोना काल में लोगों को सस्ती सब्जी और फल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने 45 सब्जियों और फलों को मंडी शुल्क से मुक्त करने की बात कही है। इस मामले में शासन स्तर से अधिसूचना जारी होनी है। डिप्टी डायरेक्टर मंडी एनके मलिक ने बताया कि अधिसूचना जारी होने तक सभी सब्जी और फलों पर मंडी शुल्क लगेगा।