फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप बनेगा होम आइसोलेटेड मरीज का गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। होम आईसोलेट एप एसिम्प्टोमैटिक मरीज़ो के लिए गाइड का काम करेगा। मोबाइल में डाउनलोड इस एप से मरीज़ को बीमारी से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी, सावधानी समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश मिल सकेंगे। साथ ही होम आइसोलेशन किट भी लेनी होगी। इस किट में दवाओं के साथ थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनेटाइजर आदि होंगे। होम आईसोलेशन वाले मरीज़ो की व्यवस्थाओ के सत्यापन के लिए गठित रैपिड एक्शन टीमों को बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रशिक्षण दिया गया। कंट्रोल रूम इंचार्ज स्मृति गौतम ने निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को होम आइसोलेशन करने वाली टीम सबसे पहले सुनिश्चित करेगी कि उसके प्राइमरी कॉन्टेट की सेम्पलिंग हुई है कि नही, घर व आइसोलेशन किट के अलावा अन्य छोटी से छोटी जानकारी एकत्र करनी होगी। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने एसिंप्टोमेटिक मरीज़ के लिए जारी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर में अलग से रूम व बाथरूम होना चाहिए। ताकि वह घर के बाकी सदस्यों से अलग रहे। एक केयरटेकर का इंतजाम करने के साथ ही इसे होम आइसोलेशन ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप से मरीज को जानकारी मिल सकेगी के उसे क्या करना है और क्या नहीं करना। एक होम आइसोलेशन किट दी जाएगी, जिसमें दवाओं के साथ एक पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, मास्क व सिंपल थर्मामीटर होगा। मरीज से एक घोषणा पत्र भी भरवाया जाएगा। इसमें उसे होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करने तथा समस्या होने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने की घोषणा करनी होगी। यह भी दर्ज करना होगा कि मैं अपनी जिम्मेदारी पर होम आईसोलेशन कर रहा हूं। इस दौरान मैं सभी नियमों का पालन करूँगा। ------- इन बिंदुओं पर जानकारी लेंगी रैपिड रिस्पांस टीम - कोविड टेस्ट कब करवाया और क्यों - क्या समस्या थी आपको - आपके परिवार में कितने सदस्य हैं - पिछले 72 घंटे में आप किस-किस से मिले - घर में कितने कमरे और टॉयलेट हैं ------ 1330 रुपए की पड़ेगी किट अलीगढ़। सीएमओ ने बताया कि होम क्वारन्टीन मरीजों के लिए आवश्यक किट करीब 1330 रुपये की पड़ेगी। मुख्यालय स्तर पर दो तथा ब्लॉक स्तर पर एक एक मेडिकल स्टोर इस किट के लिए नियत कर दिए गए हैं। यहां से किट की होम डिलीवरी ली जा सकेगी। ------ शहर में 8 तो देहात में हर सीएचसी पर दो दो डॉक्टर अलीगढ़। होम आइसोलेटेड मरीजों के सत्यापन के लिए शहरी क्षेत्र में 8 आयुष चिकित्सको की रैपिड एक्शन टीम गठित की गई है। देहाती क्षेत्रों में हर सीएचसी पर दो दो आयुष चिकित्सक सत्यापन का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें