फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक से गांव लौट रहे युवक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 02 Nov 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शाम को गोंडा रोड पर पथवारी मंदिर से आगे अज्ञात वाहन ने  युवक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गोंडा रोड पर कस्बा के समीप ही पथवारी मंदिर से आगे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली निवासी 32 वर्षीय प्रमोद उर्फ चिंटू पुत्र स्व. महेंद्र सिंह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। 1 नवंबर को बाइक से गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


शाम करीब छह बजे कस्बा के निकट गोंडा रोड पर पथवारी मंदिर से आगे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विदित रहे कि मृतक के पिता पुलिस में दारोगा थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। डेढ़ वर्ष पहले आगरा निवासी निधि के साथ उसकी शादी हुई थी।

इन पर छह माह की एक बेटी साल्वी है। युवक की मृत्यु से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फलाहर निवासी 16 वर्षीय अरुण बघेल पुत्र गजेंद्र सिंह अपने मित्र 13 वर्षीय चंदू पुत्र भूरी सिंह के साथ मंगलवार की शाम सात बजे सासनी रोड पर घूम रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने इनमें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालकों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया था। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं चंदू का जेएन मेडिकल कालेज हास्पिटल में उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें