फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जंगली जानवर को बचाने में बाइक खंभे से जा टकराई, युवक की मौत

Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम बहरामपुर निवासी युवक पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे नगला बंजारा मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से जंगली जानवर आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर बिगड़ गई और बाइक खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहा था। अचानक सामने से जंगली जानवर आ गया, उन्हें बचाने के चक्कर में बाइक खंभे से जा टकराई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


17 जनवरी को ग्राम बहरामपुर निवासी 30 वर्षीय छोटेलाल पुत्र किशनलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार वह पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे नगला बंजारा मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से जंगली जानवर आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर बिगड़ गई और बाइक खंभे से टकरा गई।

इससे छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छोटेलाल पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें