फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंतिम संस्कार में गया युवक, नाले में गिरकर हुई मौत

Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केशवदेव के परिजनों ने 31 जनवरी की रात्रि 9 बजे के करीब अंतिम संस्कार कर दिया था। यह संस्कार शिव धाम में हुआ था। 1 फरवरी की सुबह घूमने निकले लोगों ने देखा कि शमशान भूमि के नाले में एक व्यक्ति बाइक के नीचे दवा पड़ा है। युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती सेवानिवृत अध्यापक केशव देव शर्मा 94 वर्षीय का 31 जनवरी की शाम निधन हो गया था। शिक्षक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए एक रिश्तेदार युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


केशवदेव के परिजनों ने 31 जनवरी की रात्रि 9 बजे के करीब अंतिम संस्कार कर दिया था। यह संस्कार शिव धाम में हुआ था। 1 फरवरी की सुबह घूमने निकले लोगों ने देखा कि शमशान भूमि के नाले में एक व्यक्ति बाइक के नीचे दवा पड़ा है। व्यक्ति को नाले में गिरा हुआ देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नाले में गिरी पड़ी बाइक और दबे पड़े शव को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त मृतक अध्यापक के रिश्तेदार के रूप में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय ललित पुत्र हकीम शर्मा निवासी हरदिकपुर थाना टैंटीगांव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें