फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुरालियों से दुखी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Tue, 30 Jul 2024 04:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मानपाल का अपनी पत्नी के साथ कई साल से विवाद चल रहा था। करीब चार साल से उसकी पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ जनपद कासगंज के थाना ढोलना के गांव मंडलपुर स्थित मायके में रह रही है। पत्नी ने कासगंज जनपद में ही दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज करा रखा था।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे थाना पाली मुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें सास, साला, साले की पत्नी और साढ़ू के लड़के को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री से चारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इस मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बाद उसने घर में पंखे के जरिये फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया मृतक मानपाल (45) के भाई धनपाल की तहरीर पर मृतक की पत्नी बबली सहित शिवकुमार पुत्र कल्लू सिंह, नीतू पत्नी शिवकुमार, शिवरानी पत्नी कल्लू सिंह निवासीगण मंडलपुर थाना ढोलना जिला कासगंज और धर्मेंद्र पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव खड़ौआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बेटे सहित मायके में रह रही है पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि मानपाल का अपनी पत्नी के साथ कई साल से विवाद चल रहा था। करीब चार साल से उसकी पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ जनपद कासगंज के थाना ढोलना के गांव मंडलपुर स्थित मायके में रह रही है। पत्नी ने कासगंज जनपद में ही दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज करा रखा था। 26 जुलाई को मानपाल के पक्ष में अदालत से फैसला आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लगातार बुला रहा था, लेकिन पत्नी नहीं आई। ससुराल वाले भी उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। इससे वह परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें