थाना गांधी पार्क के गांव सिधौली निवासी लवकुश अपनी बहन के देवर आगरा निवासी सचिन के साथ गांव गोपी में स्थित अपनी ससुराल में अपने पुत्र नैतिक का जन्मदिन मनाने गए थे। वहां से अपने घर लौटने के लिए रात दोनों गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन रुकने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एटा की ओर से आए एक ट्रक ने 28 वर्षीय लवकुश को कुचल दिया।
14 अप्रैल की रात जीटी रोड पर गांव गोपी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क के गांव सिधौली निवासी लवकुश पुत्र भरत सिंह 14 अप्रैल को अपनी बहन के देवर आगरा निवासी सचिन पुत्र अशोक कुमार के साथ गांव गोपी में स्थित अपनी ससुराल में अपने पुत्र नैतिक का जन्मदिन मनाने गए थे। वहां से अपने घर लौटने के लिए रात करीब सवा 11 बजे दोनों गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन रुकने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एटा की ओर से आए एक ट्रक ने 28 वर्षीय लवकुश को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।
हादसा होते ही सचिन ने परिवार और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई राहुल कुमार ने थाने में तहरीर दी है। लवकुश अलीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता व दो बच्चे नैतिक व नक्श को रोता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।