घर में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने नुकीली चीज से खुद का ही गला रेत डाला। मोहल्ला नगला अलगर्जी निवासी अमित (20) पुत्र रामहरि कई दिनों से परेशान था। सोमवार की सुबह फिर से घर में कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने जान देने की कोशिश की। गला कटते ही खून का फौव्वारा फूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार व आस-पड़ोस के लोग अमित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन घटना की वजह बताने से बचते नजर आए। हालत ठीक न होने के कारण युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हाथरस गेट एसएचओ अरविंद राठी का कहना है कि मामले में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है।