फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव हरदासपुर के सामने ई रिक्शा से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



थाना सासनी गेट के भुजपुरा रोड मदीना काॅलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र इस्लाम अपने साथी शहबाज व हमजा के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। हरदासपुर गांव के पास उन्होंने एक ई रिक्शा को ओवरटेक किया तभी उनकी बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। इससे तीनों बाइक के साथ सड़क पर घिसटते हुए गिर पड़े और बुरी तरह लहूलुहान हो गए।



हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुुंचे। तीनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही 25 वर्षीय साजिद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हमजा और शहबाज को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर पाकर मृतक और घायलों के परिवार वाले भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें