फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: किशोरी के फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा युवक, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी ने नाबालिग के कुछ फोटो एडिट कर रखे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से कई बार अपने खाते में रुपये डलवा चुका है।
विज्ञापन
अलग-अलग नंबर से कर रह ब्लैकमेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल निवासी एक व्यक्ति के अनुसार कुछ दिनों से एक युवक इंस्टाग्राम और अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिये मैसेज कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के कुछ फोटो एडिट कर रखे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी से कई बार अपने खाते में रुपये डलवा चुका है।

विज्ञापन


कहा कि अब आरोपी और अधिक रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए हैं। साथ ही फोन पर गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनकी बेटी के एडिट फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा रहा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी का पता लगाकर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें