फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा करने वृंदावन जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विष्णु शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, इगलास।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदफरी के निकट अलीगढ़- मथुरा रोड पर टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में गांव असनेती निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों बाइक से परिक्रमा करने वृंदावन जा रहे थे।
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव असनेती निवासी सुरेंद्र शर्मा का पुत्र विष्णु शर्मा (28) मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने मित्र मूला निवासी तेहरा थाना खैर के साथ बाइक से वृंदावन परिक्रमा करने जा रहे थे। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव हस्तपुर-चंदफरी के निकट सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में विष्णु की मौके पर मौत हो गई। घायल मूला का सीएचसी में इलाज कराया गया है, उसकी हालत ठीक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक को विष्णु ही चला रहा था। उसने हेलमेट भी पहना था। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विष्णु नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। दीपावली की छुट्टी पर घर आया था। उसने अपने पीछे पत्नी पूजा शर्मा, बेटे गोलू व कालू, बेटी मोनी को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें