पालीमुकीमपुर के गांव धुर्रा टोडकपुर निवासी राकेश कुमार (40) सोमवार को अपने घेर पर मवेशियों को चारा डालने जा रहे थे। रास्ते में बिजली के खंभे की खेंच से उनका हाथ टच हो गया, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्यवाही के गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।