थाना क्षेत्र के गांव गेंदा नगर में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने मृतक की पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक के भाई ताजुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका भाई जैनुद्दीन अपनी ससुराल गेंदा नगर में पिछले दो साल से अपने परिवार के साथ रह रहा था। 26 जून की शाम लगभग दस बजे मां नजमा के मोबाइल पर यास्मीन पत्नी जेनुद्दीन ने फोन पर बताया कि फैजुद्दीन आत्महत्या कर रहे हैं। ताजुद्दीन मौके पर पहुंचा तो देखा उसका भाई फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ताजुद्दीन का आरोप है कि भाई का पत्नी व ससुराल वालों के साथ झगड़ा होता रहता था। उनकी प्रताड़ना के कारण उसने आत्महत्या की है। ताजुद्दीन ने पत्नी यास्मीन व भाई के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद