फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तमंचे के बल पर महिला के आभूषण लूटे

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
लूट की ​शिकार महिला।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब चार छह दवथला के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक महिला से आभूषण लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन




रामनगर निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र किशन स्वरूप शर्मा बाइक पर अपनी पत्नी नीरू शर्मा व पुत्र वाशू शर्मा के साथ हरदुआगंज जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह दवथला से निकले तो कुछ दूरी पर ही बरौली की ओर से बाइक पर आए दो लुटेरों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद नीरू शर्मा की कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने के आभूषण लूटकर बरौली की ओर भाग निकले। जितेंद्र शर्मा ने लूट की तहरीर थाने में दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें