फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भतीजे का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से गिरी, हुई दर्दननाक मौत

Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रीता देवी मायके बरला के गांव पहाड़ीपुर गई थीं। वहां से भतीजे का मुंडन कराने के लिए भाई के साथ बाइक पर सांकरा गंगा घाट जा रही थीं। दोपहर में छर्रा के सरकारी अस्पताल के पास सड़क खराब होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
मृतका रीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दरियापुर निवासी एक महिला 16 जून की छर्रा के पास बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। वह अपने पीछे पति सहित तीन बच्चों को रोता छोड़ गई है।

विज्ञापन


गांव दरियापुर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई योगेंद्र की पत्नी रीता देवी मायके बरला के गांव पहाड़ीपुर गई थीं। वहां से 16 जून को भतीजे का मुंडन कराने के लिए भाई के साथ बाइक पर सांकरा गंगा घाट जा रही थीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे छर्रा के सरकारी अस्पताल के पास सड़क खराब होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इससे 25 वर्षीय रीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें