फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला का हंगामा, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। टप्पल क्षेत्र से अपनी भाभी आदि पर मुकदमा कराने के लिए प्रयासरत महिला ने मंगलवार दोपहर एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। इस दौरान गर्मी के चलते वह बेहोश हो गई। महिला के कुछ नशीला पदार्थ खाने का शोर मच गया। हालांकि उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सही होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




टप्पल क्षेत्र की महिला व उसके परिवार पर उसकी भाभी ने मुजफ्फरनगर में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में महिला ने अपनी भाभी पर टप्पल में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मगर टप्पल पुलिस ने जांच में आरोप झूठे बताकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में दोपहर में महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।


हालांकि उस समय एसएसपी या अन्य कोई अधिकारी नहीं मिला। वह हंगामा करते हुए लौट रही थी। इस दौरान एसएसपी कार्यालय से पहले सीओ तृतीय कार्यालय के सामने महिला बेहोश हो गई। पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और मेडिकल कॉलेज भेजा। एसपी सिटी ने स्वीकारा कि मामले में गलत शोर मच गया था। महिला गर्मी में गश खाकर गिर गई थी। बाकी उसके विषय में संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें