फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृहक्लेश में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सिद्ध नगर में शनिवार रात को एक महिला ने बहू से विवाद होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मेडिकल कॉलेज में महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

45 वर्षीय माला देवी के पति दुर्ग सिंह मजदूरी करते हैं। दो बेटे हैं जो अन्य शहरों में रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया है कि शनिवार को किसी बात को लेकर उनका विवाद बड़े बेटे की बहू से हो गया। इसपर नाराज होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों उन्हें हनुमान चौकी स्थित आरजी मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी तक परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें