हादसे के बाद मौके पर पलटा हुआ ट्रक। संवाद
- फोटो : samvad
नानऊ-सांकरा रोड पर गांव सिकंदरपुर स्थिति काली नदी के पास बुधवार की शाम ईंटों से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट लगया। हादसे में चालक घायल हो गया।
थाना अकराबाद की पिलखना पुलिस चौकी इंचार्ज अमित रघुवंशी ने बताया है कि बुधवार को छर्रा की ओर से एक ईंटें भरकर अलीगढ़ जा रहा था। शाम को काली नदी का पुल पार करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया है। लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया है कि चालक नशे में था।