फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सवारी ले जा रहे सीएनजी टेंपो में अचानक लगी आग, जलकर हुआ राख

Tue, 14 Mar 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएनजी के टैंपू में चार से पांच सवारी लेकर अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंपू गाँव करसुआ के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लगने से चिंगारी उठने लगीं। 
विज्ञापन
जलता हुआ सीएनजी टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर गांव का कुआं के पास सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई। टेंपो के अंदर बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। कुछ ही क्षणों में टैम्पू आग की लपटों में तब्दील हो गया और जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


रोरावर थाना क्षेत्र के नादा बाजिदपुर निवासी मनीष पुत्र बबलू सीएनजी का टेंपो चलाते हैं। सीएनजी के टैंपू में चार से पांच सवारी लेकर अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंपू गाँव करसुआ के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लगने से चिंगारी उठने लगीं। 

जिससे टेंपो के अंदर बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। टेंपो चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस औरअग्निशमन के कर्मी पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने सीएनजी का टैंपू में लग रही आग पर काबू पाया। उससे पहले सीएनजी का टैंपू धू-धू जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें