फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चिंगारी से लगी आग, 21 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

Wed, 22 Apr 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
खेत में लगी आग देखते किसान। संवाद
विज्ञापन
चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम में मंगलवार की दोपहर बिजली लाइन की चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग से 21 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव नगला पदम में खेतों के ऊपर जा रही 11 केवी की लाइन की चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग से गांव निवासी अमित चौहान, विमला देवी, नवनीत कुमार की नौ बीघा, जयवीर सिंह की पांच बीघा, पंकज शर्मा की सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

गांव के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुुंचकर आग से जली फसल के नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें