फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार्यकर्ता से मारपीट में मुकदमा न लिखने पर थाने पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
थाना बत्र्रादेवी में पुलिसकर्मी से नोकझोंक करते भाजपा कर्याकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के लच्छिमपुर नगला कलार में भाजपा कार्यकर्ता यश के साथ शुक्रवार रात मारपीट के मामले में शनिवार को भाजपाई थाने पहुंच गए। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मुकदमा दर्ज करने पर ही विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रात यश के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। रात में ही चोटिल यश ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा से वहां मौजूद इंस्पेक्टर क्राइम से बात करानी चाही। मगर इंस्पेक्टर क्राइम ने मोबाइल पर न तो बात की और न बाद में फोन रिसीव किया। इस खबर पर सुबह तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम के सामने बैठकर हंगामा करते हुए तीखी नोकझोंक की।
इस दौरान हल्का चौकी प्रभारी पर तो दूसरे पक्ष से रुपये लेकर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा दिया। बाद में इंस्पेक्टर के दखल पर मुकदमा दर्ज होने पर ही बात बनी। भाजपाई वहां से हटे। इस दौरान एससी मोर्चा के महानगर महामंत्री राकेश सहाय, भाजयूमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू, महानगर सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त, विशाल गुप्ता, बंटी सरदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें