गांव कैमथल में रावण पुतले का दहन किया गया। स्त्रोत ग्रामीण
- फोटो : samvad
गांव कैमथल में सोमवार को काली स्वरूप शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण करती शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने काली का खप्पर भरकर मनोकामना की। इसके बाद गांव में रावण दहन मेले का आयोजन हुआ। देर शाम राम स्वरूप ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके लोकेश कुमार, पवन गुप्ता, पुष्पेंद्र प्रधान, परमवीर सिंह, कैलाश कुमार, दिनेश चौधरी, सतेंद्र सिंह, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे।