फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धक्का लगाते समय बीच में फंसा मजदूर कुचला, मौत

Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूर  ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर चालक के साथ सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। ट्रक चालक ने ट्रक स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाने को कहा। मजदूर एक लोहे की रॉड लेकर ट्रक में धक्का लगाने के लिए दोनों वाहनों के बीच में खड़ा हो गया। जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने जोर दिया हिमांशु के हाथ से रॉड फिसल गया। इससे वह बीच में दब गया।
विज्ञापन
मृतक हिमांशु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद टोल प्लाजा पर 27 दिसंबर की सुबह ट्रक में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धक्का लगाते समय एक मजदूर बीच में फंस या। इससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव करहला निवासी राम खिलाड़ी बड़ा बेटा हिमांशु (18) 27 दिसंबर की सुबह ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर चालक के साथ सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। सुबह 11 बजे जैसे के करीब अकराबाद टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रक चालक ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया और ट्रक स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाने को कहा। ट्रैक्टर चालक के कहने पर हिमांशु एक लोहे की रॉड लेकर ट्रक में धक्का लगाने के लिए दोनों वाहनों के बीच में खड़ा हो गया।

जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने जोर दिया हिमांशु के हाथ से रॉड फिसल गया। इससे वह बीच में दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही वहां पर मौजूद टोल कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस में डालकर युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस एवं मृतक के परिजन भी सीएचसी पर आ गए। थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें